Search

 
 
 

Jamshedpur News : निक्को पार्क के समीप कार से धारदार हथियार बरामद, 5 युवक धराए

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के पास पुलिस ने एक कार से धारदार हथियार बरामद किया है. पुलिस ने कार पर सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है.
 
कार से बरामद धारदार हथियार.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के पास पुलिस ने एक कार से धारदार हथियार बरामद किया है. पुलिस ने कार पर सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है. सभी को थाना ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 


जानकारी के अनुसार, पांचों युवक कार से निक्को पार्क के समीप पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी नशे की हालत में थे और कार का दरवाजा खोलकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे. युवकों की इस गतिविधि की किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.


सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार पर सवार युवकों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने वाहन की तलाशी में सीट के नीचे से एक धारदार हथियार बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया है.


हथियार मिलने के बाद पुलिस पांचों युवकों को पकड़कर थाना ले गई. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवकों ने कार में धारदार हथियार किस उद्देश्य से रखा था. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही