Search

 
 
 

Jamashedpur News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल व ज्ञान वृद्धि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

Baharagora News :जिसमें कुल 394 सहियाओं और 22 सहिया साथियों का मूल्यांकन किया गया. माता और शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहियाओं की भूमिका को अहम बताते हुए डॉ. मुर्मू ने कहा कि यह लक्ष्य तभी संभव है,
 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Baharagora News : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल व ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आज समापन हुआ.

 

 

जिसमें कुल 394 सहियाओं और 22 सहिया साथियों का मूल्यांकन किया गया. माता और शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहियाओं की भूमिका को अहम बताते हुए डॉ. मुर्मू ने कहा कि यह लक्ष्य तभी संभव है,जब वे बच्चों का सही समय पर वजन, तापमान लेने, कंबल लपेटने, हाथ धोने की विधि, श्वास गिनती, ORS घोल बनाने और चूषण पंप के प्रयोग जैसे कार्यों में पूरी दक्षता और गुणवत्ता दिखाएं. 

 

इस अवसर पर मानसी प्रोजेक्ट के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजू नदी, एसटीटी, बीटीटी, बीपीएम, अस्पताल के अन्य स्टाफ और पूरी मानसी टीम मौजूद रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही