Search

 
 
 

Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

दूगोड़ा थाने की पुलिस ने 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास एक बाइक व मोबाइल जब्त किया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाने की पुलिस ने 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास एक बाइक व मोबाइल जब्त किया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के स्यासपुर गांव के पास पुराने माइंस मार्ग से एक बाइक सवार युवक गांजा लेकर बिक्री करने जा रहा है. इसके बाद मुसाबनी एसडीपीओ रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने स्यासपुर गांव के पास छापेमारी कर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली. उसके पास से काले प्लास्टिक के पैकेट में करीब 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही