Search

 
 
 

Jamshedpur News : बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए उचक्के

Jamshedpur News : पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद महिला ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
फाइल फोटो.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित गांधी मार्ग के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. वारदात सुबह करीब 8 बजे की है. पीड़िता मनीषा बोस ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही थी. वह घर के पास स्थित गली में जैसे ही मुड़ी, हेलमेट पहने दो युवक बाइक से पहुंचे. बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से चेन खींच ली और दोनों फरार हो गए. 

 

इसे भी पढ़ें


बताया जा रहा कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद महिला ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला ने बताया कि चेन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही