Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News :  सोनारी में दिनदहाड़े उचक्कों ने महिला से पर्स छीना

सोनारी थाना क्षेत्र के जी रोड पर बुधवार को दोपहर में एक महिला के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है.स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के जी रोड पर मंगलवार की दोपहर में एक महिला से स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों पर्स छिन लिया और मौके से फरार हो गए. इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

 

जानकारी के अनुसार, महिला रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने अचानक उसके हाथ से पर्स छीन लिया और तेजी से कदमा की ओर भाग निकले. महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे.

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में करीब 2,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे. घटना के बाद उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक और उनकी स्कूटी दिखाई दी है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.सोनारी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही