Search

 
 
 

Jamshedpur News: NH-49 पर तेज रफ्तार बाइक पलटी, बंगाल के दो युवक घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया. इस हादसे में पश्चिम बंगाल से बहरागोड़ा की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया. इस हादसे में पश्चिम बंगाल से बहरागोड़ा की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार पश्चिम बंगाल के पायराकुली निवासी अमल शीट (27) और पानिशोल निवासी अजित सिंह (28) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें:


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही