Search

 
 
 

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को रौंदा, चालक वाहन छोड़ फरार

जमशेदपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

 

ट्रेलर छोड़कर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में में था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. टक्कर मारने के बाद चालक ने कुछ दूरी पर ट्रेलर रोका, लेकिन गुस्साए लोगों की भीड़ को अपनी ओर आता देख वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई.

 

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. फिलहाल महिला की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी की जा रही है.

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. शुरुआती जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना है.

 

भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों का कहना है कि रिहायशी और बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती नहीं होने के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से नो-एंट्री नियम को कड़ाई से लागू करने, ट्रैफिक जांच बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही