Search

 
 
 

Chatra News : 24 घंटे के भीतर लापता बच्चे की बोध गया से सकुशल बरामदगी

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर से लापता बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे की बरामदगी बिहार के बौद्ध गया से की गई है. पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है.
 

Chatra :  जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर से लापता बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे की बरामदगी बिहार के बोध गया से की गई है. पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी बीरेंद्र साव ने 10 मई को थाने में शिकायत की थी कि उनका पुत्र अनमोल कुमार सुबह करीब 4 बजे घर से कहीं निकल गया और वापस नहीं लौटा. 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापपुर थाना में सनहा दर्ज कर तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की और सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट किया.

 

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बच्चा भटकते हुए बिहार के बोध गया पहुंच गया है. सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस ने बोध गया की पुलिस से संपर्क स्थापित किया और संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया.

 

पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया.  चतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही