Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने कई सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

जिले में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिला कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, गव्य विकास कार्यालय और पशुपालन कार्यालय पहुंचकर वहां की कार्य व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Latehar : जिले में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिला कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, गव्य विकास कार्यालय और पशुपालन कार्यालय पहुंचकर वहां की कार्य व्यवस्था का जायजा लिया.

 

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय संचालन में अनुशासन और कार्य संस्कृति बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आमजनों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय परिसर और कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में बेहतर कार्य वातावरण और अनुशासित व्यवस्था से आमजनों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी  और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश उपस्थित थे.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही