Search

 
 
 

Entertainment News :  ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, 14 दिनों के भीतर दस्तक देगी फिल्म

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय की मच-अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से रिलीज में आ रही रुकावटों के बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है
 

Lagatar desk : तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय की मच-अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से रिलीज में आ रही रुकावटों के बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अगले 14 दिनों के भीतर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

 

 

 

CBFC सर्टिफिकेशन अंतिम चरण में


हाल ही में चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने बताया कि ‘जन नायकन’ की CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ लगातार बातचीत चल रही है और इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई.रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म को विजय के जन्मदिन 22 जून के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

 


विजय की तारीफ में बोले निर्माता


फिल्म निर्माता ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद अनुशासित और अपने वादों पर कायम रहने वाले इंसान हैं. उन्होंने कहा,आम लोगों से उनका जुड़ाव ही उन्हें खास बनाता है.
मेकर्स के अनुसार, ‘जन नायकन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि तमिलनाडु की नई राजनीतिक सोच और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है.

 

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म


फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही