Search

 
 
 

Political News : मोदी की अपील पर राहुल का तंज, यह सरकार की नाकामी के सबूत हैं, देश चलाना Compromised PM के बस का नहीं

पश्चिम एशिया व खाड़ी क्षेत्र में गहराते संकट के बीच पीएम मोदी की भारतवासियों से की गई अपील पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
 

Lagatar Desk :   पश्चिम एशिया व खाड़ी क्षेत्र में गहराते संकट के बीच पीएम मोदी की भारतवासियों से की गई अपील पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

 

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे. उन्होंने सोना नहीं खरीदने, विदेश ना जाने, वर्क फ्रॉम होम काम करने और पेट्रोल-डीजल, खाद व खाने का तेल का कम इस्तेमाल करने को कहा है. 

 

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामियों के सबूत हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 12 सालों में देश को इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है कि उसे लोगों को बताना पड़ रहा है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, कहां जाना चाहिए और कहां नहीं. 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डालकर सरकार अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश करती है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देश चलाना अब “Compromised PM” के बस की बात नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही