Search

 
 
 

PM की अपीलों के पीछे वजह क्या, संसद सत्र बुलाकर देश को सच बताए सरकार : कांग्रेस

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच पीएम मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, विदेश यात्रा ना करने सहित कई अपील की है.
 

Lagatar Desk :  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच पीएम मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, विदेश यात्रा ना करने सहित कई अपील की है. 

 

इस बीच कांग्रेस ने इस अहम मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. कांग्रेस नेता और सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि पीएमओ की ओर से  बहुत ही गंभीर “निर्देश” हैं. कई सवाल खड़े करते हैं.

 

आखिर इनके पीछे क्या कारण हैं? कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सरकार को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाकर मौजूदा हालात और इन अपीलों के पीछे की वजह देश के सामने रखनी चाहिए, ताकि लोगों को पूरी जानकारी मिल सके. 

 

 

इधर, दिल्ली में आज सुबह 10:30 बजे IGoM (Informal Empowered Group of Ministers) की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे. इसमें मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात और उसके भारत पर संभावित असर को लेकर समीक्षा की जाएगी.  साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के सचिव मंत्रियों को मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही