Search

 
 
 

PM की अपील से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, टाइटन के शेयर 7.61% लुढ़के

पीएम मोदी की अपील का असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1045 अंक टूटकर 76282.46 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 297.50 अंक गिरकर 23878.65 के स्तर पर खुला.
 

Lagatar Desk :   पीएम मोदी की अपील का असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1045 अंक टूटकर 76282.46 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 297.50 अंक गिरकर 23878.65 के स्तर पर खुला. 

 

आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सिर्फ तीन शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बाकी के 27 शेयरों में बिकवाली का दौर जारी है. एचसीएल टेक में सबसे अधिक 0.29 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है.  जबकि टाइटन में सबसे अधिक 6.59 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

 

टॉप गेनर की लिस्ट में एचसीएल टेक (0.52%), एनटीपीसी  (0.37%) और अडानी पोर्ट्स (0.13%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में टाइटन (7.61%), इंटरग्लोब एविएशन (4.07%), एसबीआई (3.80%), इटर्नल (3.23%) और भारती एयरटेल (2.55%) के शेयर शामिल हैं.

 

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.06%), मारुति सुजुकी (1.49%), बजाज फिनसर्व (1.53%), लार्सन (1.46%), एचडीएफसी बैंक (1.41%), रिलायंस (1.37%), एक्सिस बैंक (1.20%), ट्रेंट (1.33%), भारत इलेक्ट्रॉनिक (0.98%), बजाज फाइनेंस (0.87%) अल्ट्राटेक सीमेंट (0.90%), एचयूएल (0.71%), कोटक महिंद्रा (0.76%), आईसीआईसीआई बैंक (0.65%), पावर ग्रिड क्रॉप (0.70%), टाटा स्टील (0.58%) , आईटीसी (0.52%), टेक महिंद्रा (0.43%), टीसीएस (0.22%) और सनफार्मा (0.17%) के शेयरों में भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही