Search

 
 
 

Entertainment News : एल्विश यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता एल्विश यादव को बीते दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Lagatar desk : फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता एल्विश यादव को बीते दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

व्हाट्सएप नंबर से आया धमकी भरा मैसेज

पुलिस के मुताबिक, एल्विश यादव को एक विदेशी व्हाट्सएप  नंबर से कॉल और मैसेज मिला. मैसेज भेजने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताया और दावा किया कि उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से करीबी संबंध हैं.धमकी में एल्विश से दो दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई. साथ ही पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई.

 

एल्विश ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

एल्विश यादव ने सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 5 मई को उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर सके.इसके बाद उसी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया.एल्विश ने यह भी बताया कि ऐसा ही मैसेज उनके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया था.

 

क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. पुलिस विदेशी नंबर और कॉल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है.बताया जा रहा है कि एल्विश यादव फिलहाल गुरुग्राम से बाहर हैं और अपने शो लाफटर सेफ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

 

पहले भी हो चुका है हमला

गौरतलब है कि अगस्त 2025 में गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित एल्विश यादव के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थीं. बाद में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार किया था.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही