Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : साकची बाजार में 500 रुपये की रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, दो घायल

  • बुलेट बाइक छोड़कर फरार हुए तीन आरोपी

Jamshedpur: साकची बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई. होटल कलकत्तिया के सामने हुई इस वारदात से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 


जानकारी के अनुसार, बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक होटल कलकत्तिया के सामने स्थित एक पान दुकान पर पहुंचे. वहां उन्होंने पहले गुटखा और सिगरेट खरीदी. इसके बाद उन्होंने दुकानदार से 500 रुपये की मांग की. दुकानदार द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया. हमले में दो लोग घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

 

घटना के बाद तीनों आरोपी अपनी बुलेट बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बुलेट बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही