Search

 
 
 

Jamshedpur News: जमशेदपुर में विद्यार्थियों को दी गई फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग

साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस की विशेष ट्रेनिंग दी गई.
 

Jamshedpur  :  साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस की विशेष ट्रेनिंग दी गई.यह प्रशिक्षण टीम पीएसएफ की ओर से कराया गया, जिसमें आधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बुलेंस और स्ट्रेचर सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया.

 

संस्थान में हर माह आयोजित होने वाले तीन महीने के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले छात्र-छात्राओं को आठ दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई.

 

साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में आयोजित लाइव डेमो के दौरान प्रशिक्षकों ने सीपीआर यानी कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन की प्रक्रिया समझाई. छात्रों को बताया गया कि गोल्डन आवर के दौरान किस तरह घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा सकता है.

 

इसके अलावा आधुनिक हाइड्रोलिक स्ट्रेचर के जरिए स्ट्रेचर ड्रिल, मरीज को एम्बुलेंस में सुरक्षित तरीके से लोड करने की तकनीक और आपदा के समय त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी भी दी गई. प्रशिक्षण के प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन को देखकर छात्र काफी प्रभावित नजर आए. प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में कहा कि यह ट्रेनिंग दैनिक जीवन में बेहद उपयोगी साबित होगी.कार्यक्रम के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश और उत्तम कुमार गोराई समेत कई लोग उपस्थित रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही