Search

 
 
 

Jamshedpur News : नीट पेपर लीक के विरोध में साकची में छात्रों का प्रदर्शन, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

नीट पेपर लीक के खिलाफ जमशेदपुर में छात्रों व विभिन्न संगठनों का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार शाम भी जारी रहा. शहर के साकची गोलचक्कर के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की.
 

Jamshedpur : नीट पेपर लीक के खिलाफ जमशेदपुर में छात्रों व विभिन्न संगठनों का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार शाम भी जारी रहा. शहर के साकची गोलचक्कर के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की. परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी आवाज बुलंद की.

 


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. उनका कहना था कि देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव की जरूरत है, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


आंदोलनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उनका कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में हुई विफलताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र व युवा शामिल थे. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही