Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: प्रतिभा कभी संसाधनों की नहीं, बल्कि संकल्प व आत्मविश्वास की मोहताज होती-राज्यपाल

बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan 

Baharagora: बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू शामिल हुए. यहां राज्यपाल ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. 


इस मौके पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्रतिभावान बच्चे होते हैं, और प्रतिभा कभी संसाधनों की नहीं बल्कि संकल्प व आत्मविश्वास की मोहताज होती है. उन्होंने शिक्षकों के समर्पण को रेखांकित करते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र का वर्तमान और भविष्य बताया.


वहीं विधायक लक्ष्मीकांत साहू ने बहरागोड़ा को एक उभरता हुआ शैक्षिक केंद्र बताते हुए, यहां विश्वविद्यालय की स्थापना पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के छात्रों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल की उपस्थिति को विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणास्पद क्षण बताया. इस पूरे आयोजन का सबसे यादगार पल कार्यक्रम के समापन पर आया. जब राज्यपाल ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए, बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन (लंच) किया. जिससे उपस्थित सभी विद्यार्थी और अभिभावक आनंदित नजर आए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही