Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों के इस साल 17.85% बोनस मिलेगा. बोनस पर समझौता सोमवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के बीच वार्ता में हुआ. समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को न्यूनतम 33,176 रुपये और अधिकतम 34,23,294 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस की राशि इसी महीने कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें
वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, सीनियर जीएम विजय प्रकाश सिंह, जीएम संजय कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ज्योति प्रकाश व सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला मौजूद रहे. वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसीडेंट रविकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो, महासचिव सीडीएस कृष्णन ने भाग लिया.
इस बार के बोनस समझौते के साथ अगले तीन साल के लिए भी बोनस का फार्मूला तय कर दिया गया है. यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर भी प्रबंधन के साथ बातचीत जारी है. यूनियन की कोशिश है कि इसी महीने वेज रिवीजन समझौता भी पूरा कर लिया जाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

