Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर टीचर गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ–चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ–चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ट्रैक्टर और चालक की पहचान में जुटी है.

 

 

बताया जाता है कि निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस प्लस-2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए सड़क किनारे पैदल चल रही थीं. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं.

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हाल जाना. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही