Search

 
 
 

Jamshedpur news: ट्रैक्टर की टक्कर से टीचर की मौत,आक्रोशितों ने की सड़क जाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय शिक्षिका वंदना महतो की मौत हो गई.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय शिक्षिका वंदना महतो की मौत हो गई.हादसा चक्रधरपुर- राउरकेला के एनएच-320डी पर निश्चितपुर मैदान एवं शिशु मंदिर के सामने हुआ, जहां स्कूल जा रही शिक्षिका को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. 

 

 

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. निश्चितपुर निवासी वंदना महतो सोनुवा के एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय में घंटी आधारित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं.सोमवार को वह सड़क किनारे पैदल स्कूल जा रही थीं. 

 

Uploaded Image

तभी पीछे से तेज गति से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुवा ले जाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

 

इधर शिक्षिका की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. सोमवार दोपहर गुस्साए ग्रामीणों ने निश्चितपुर के पास एनएच-320डी को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया. 

 

पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष करण महतो ने भी घटना स्थल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली.सोमवार दिन के दो बजे तक ग्रामीण सड़क जाम किए हुए थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही