Search

 
 
 

Jamshedpur News : दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का हंगामा, DEO कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम जिले के शिक्षकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.
 

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के शिक्षकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने डीईओ मनोज कुमार का घेराव करते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग उठाई.

 

मार्च और अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिला

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि उन्हें मार्च और अप्रैल महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है. वे नियमित रूप से स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित है. शिक्षकों का आरोप है कि डीईओ कार्यालय स्तर पर विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने की वजह से पूरी प्रक्रिया अटकी हुई है.

 

आर्थिक परेशानी से गुजर रहे शिक्षक

शिक्षकों ने बताया कि लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कई शिक्षकों ने बैंक से लोन लिया हुआ है, लेकिन समय पर ईएमआई जमा नहीं होने से लोन बाउंस की स्थिति बन रही है. इससे अतिरिक्त जुर्माना और मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है.

 

बच्चों की फीस भरना भी हुआ मुश्किल

प्रदर्शन के दौरान कई शिक्षकों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में भी परेशानी हो रही है. शिक्षकों का कहना था कि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है.

 

जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

शिक्षकों ने प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही