Search

 
 
 

Bihar News : सासाराम में बालू माफिया की दबंगई, ट्रैफिक सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर

ताजा मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है.  यहां बालू माफिया ने नो-एंट्री के दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोक रही पुलिस पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे एक ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में आक्रोश है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन माफिया छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम या वाहन जांच कर रही पुलिस पर हमला कर रहे हैं. 

 

ताजा मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है.  यहां बालू माफिया ने नो-एंट्री के दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोक रही पुलिस पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे एक ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में आक्रोश है. 

 

जानकारी के अनुसार, नो-एंट्री के बावजूद एक बालू लदा ट्रैक्टर शहर में प्रवेश कर रहा था.  इस दौरान एसपी जैन कॉलेज मोड़ के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार ने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया.

 

लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया. ट्रैक्टर का पिछला चक्का सिपाही के शरीर पर चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हालचाल लिया. 

 

ट्रैफिक डीएसपी अमरकांत ने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही