Search

 
 
 

अनिल टाइगर हत्याकांड :  रांची पुलिस ने 14 माह बाद सुपारी किलर को किया गिरफ्तार

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी.
 

Ranchi :  भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी.


जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया.

 

बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है. इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही