Search

 
 
 

Ramgarh News : जयमाला के बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार, थाना पहुंचा मामला

जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित साड़म गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जानकारी के अनुसार, साड़म गांव निवासी युवती की शादी के लिए ब्यांग गांव से बारात आई थी.
 

Ramgarh :  जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित साड़म गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जानकारी के अनुसार, साड़म गांव निवासी युवती की शादी के लिए ब्यांग गांव से बारात आई थी.

 

बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया और जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली गई. इसके बाद विवाह की अन्य तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच मौका मिलते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ वहां से फरार हो गई.

 

बताया जा रहा है कि प्रेमी भी बारात में शामिल होकर आया था और वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है. दुल्हन के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा. गांव के लोगों और परिजनों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी. बाद में मामला गोला थाना पहुंचा, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही