Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: टैंक रोड में ज्वेलरी दुकान की छत काटकर चोरी, 4 किलो चांदी व नकदी लेकर फरार

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित टैंक रोड की एक ज्वेलरी दुकान में रविवार सुबह चोरी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई. दुकान संचालक जब रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित टैंक रोड की एक ज्वेलरी दुकान में रविवार सुबह चोरी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई. दुकान संचालक जब रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला. जांच में पता चला कि बदमाश छत का टीन काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए.

 

दुकान मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे. रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला. उनके अनुसार चोर करीब 4 किलो चांदी के आभूषण और कैश बॉक्स में रखे लगभग 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए.

 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुकान की तिजोरी खोलने की भी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. तिजोरी सुरक्षित रहने से उसमें रखे सोने के आभूषण चोरी होने से बच गए. अगर तिजोरी टूट जाती तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था.

 

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही