Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: पति ने अधेड़ पत्नी की गला रेतकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत सिरमाडीह गांव में शनिवार रात एक घरेलू हिंसा की दर्दनाक वारदात सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय कुलसी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी पति दौलत साव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत सिरमाडीह गांव में शनिवार रात एक घरेलू हिंसा की दर्दनाक वारदात सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय कुलसी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी पति दौलत साव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

 

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे वह स्वयं भरकट्टा ओपी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई है. मौके पर पहुंचे भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय और पुलिस बल ने घर का ताला खोला तो अंदर कुलसी देवी का शव बरामद हुआ. 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की चर्चा थी और कथित रूप से पत्नी इसका विरोध करती थी. इस संबंध को हत्या का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा कर सकेगी. 

 

पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर अहम जानकारियों का ब्यौरा लिया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्याकांड के संपूर्ण कारणों और हत्या में किसी अन्य की भूमिका का खुलासा संभव होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही