Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: टाटा स्टील प्लांट से कॉपर केबल चोरी नाकाम, 79 किलो केबल के साथ 3 चोर अरेस्ट

टाटा स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी की कोशिश सुरक्षा टीम की सतर्कता से नाकाम हो गई. रविवार तड़के करीब 4:30 बजे चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: टाटा स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी की कोशिश सुरक्षा टीम की सतर्कता से नाकाम हो गई. रविवार तड़के करीब 4:30 बजे चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 79 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद हुई.

 

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा विभाग को प्लांट परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों को रोका गया. जांच के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में कॉपर केबल मिली, जिसे कथित तौर पर प्लांट से बाहर ले जाने की तैयारी थी.

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुगसलाई निवासी मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शहबाज और मुबारक अली के रूप में हुई है. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, समय पर कार्रवाई होने से कंपनी को संभावित आर्थिक नुकसान से बचा लिया गया. 


प्रारंभिक पूछताछ के बाद सुरक्षा विभाग ने तीनों को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनके संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद प्लांट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही