Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh : पेलावल थाना क्षेत्र के छड़वा डैम मैदान के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : पेलावल थाना क्षेत्र के छड़वा डैम मैदान के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने मैदान के पास अज्ञात शव को पड़े देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पेलावल थाना प्रभारी बिट्टू रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. 

 

बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा.

 

पेलावल थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही