Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ पति

Dhanbad : भूली ओपी क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : भूली ओपी क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित अलहबीबी मैरेज हॉल में काम करती थी. रविवार सुबह काम के दौरान महिला पर उसके पति ने धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार,  झरिया के चौथाईकुल्ही निवासी मेंहदी खातून अपने पति शहजाद उर्फ खैरु के साथ पांडरपल्ला स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करती थी.


स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. आरोप है कि शहजाद अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था. बताया जा रहा है कि शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी और झगड़ा हुआ था.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह मेंहदी खातून मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर अकेले काम कर रही थी. इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और दोनों के बीच फिर विवाद हो गया. देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार ब्लेड निकालकर महिला के गले पर वार कर दिया. अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मैरेज हॉल में अफरा-तफरी मच गई.


 
वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया. समय पर इलाज मिलने के कारण महिला की जान बच गई.


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल महिला का बयान लेने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और पारिवारिक विवाद के पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

 

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही