Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, लोगों ने दो महिलाओं को पुलिस को सौंपा

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया. एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में घुसी दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा.

 

जानकारी के अनुसार,  कुंवर बस्ती निवासी बालेश्वर बेरा अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इसी दौरान दो महिलाएं उनके घर में दाखिल हो गईं. बालेश्वर बेरा का आरोप है कि दोनों महिलाएं उनके बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी. अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.

 

शोर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की.

 

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ के बीच से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित किया.

 

पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में अब तक बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि महिलाएं आखिर किस उद्देश्य से घर में दाखिल हुई थी.

 

घटना के बाद इलाके में बच्चा चोरी की तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है. यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें,  ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके.

 

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी.                                                             


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही