Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: पिस्टल व 7 कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को नावाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने कई राज उगले हैं लेकिन पुलिस इसे गुप्त रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: बोकारो पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को नावाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने कई राज उगले हैं लेकिन पुलिस इसे गुप्त रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. यह गिरफ्तारी बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के भेंड़रा बाराडीह से की गई है. 


बताया जा रहा है कि बोकारो एसपी को भेंडारा में दो अपराधियों के शरण लेने की खबर मिली थी, इसके बाद बोकारो पुलिस ने सूरज कुमार, वी सागर कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों धनबाद जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल एवं सात जिंदा कारतूस तथा एक लाल रंग की स्कूटी बरामद की है. पुलिस इन दोनों अपराधियों के अपराधिक इतिहास भी खंगाल में जुटी हुई है.

 
सूत्रों के मुताबिक पुलिस के सामने अपराधियों ने कई राज उगले हैं तथा कई घटनाओं में भी उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही