Himangshu karan
Jamshedpur News: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से सांड्रा पंचायत में किसानों के लिए आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों को बेहतर पैदावार, फसल सुरक्षा और जैविक खाद बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दी गईं.
इसे भी पढ़ें:
साथ ही कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा के प्रखंड तकनीक प्रबंधक (बीटीएम) राज सरदार ने उपस्थित किसानों को निमास्त्र जैसे प्रभावी जैविक खाद तैयार करने और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया. वहीं प्रशिक्षण के समापन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी प्रशिक्षित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ श्रीशांत ठाकुर, दीपक नायक, बलिराम सिंह, खोकोण मुंडा, मृणाल कांति भूई, चंपा दास, लिपि मैति, ईला बेरा, पूनम बेरा, निरुपमा बारीक, मिता बेरा, मंजुला मुंडा, कमला मुंडा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

