Search

 
 
 

Jamshedpur News : दो दिन बाद कदमा नदी से मिला टीपू खान का शव

Jamshedpur News : कदमा के शास्त्रीनगर इलाके में नदी के तेज बहाव में बहने वाले 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया.
 
टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद

Jamshedpur News : कदमा के शास्त्रीनगर इलाके में नदी के तेज बहाव में बहने वाले 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया. एनडीआरएफ की टीम ने शास्त्रीनगर रोड नंबर-5 स्थित मरीन ड्राइव के पास छठ घाट के समीप नदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला. 

 

शव मिलने की सूचना के बाद कदमा पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई. पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

 

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

नदी किनारे झाड़ियों में फंसा था शव

मरीन ड्राइव के पास छठ घाट की ओर गए कुछ लोगों की नजर नदी किनारे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. दो दिनों तक पानी में रहने के कारण शव काफी फूल गया था. शव की पहचान होने के बाद परिवार में मातम पसर गया.

 

घर का सामान निकालने के दौरान बह गया था टीपू


बताया गया कि 18 अगस्त की रात शास्त्रीनगर में जलजमाव की स्थिति थी. इसी दौरान टीपू अपने घर से सामान निकालने की कोशिश कर रहा था. अचानक नदी का तेज बहाव बढ़ गया और वह पानी में बह गया. आसपास मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद एनडीआरएफ ने टीपू की तलाश शुरू की. करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही