Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में जल्द गंभीर बीमारियों का भी होगा इलाज

MGM मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीजों को जल्द बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है. अस्पताल में सात सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है. जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची, कोलकाता या महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
 

Jamshedpur : MGM मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीजों को जल्द बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है. अस्पताल में सात सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है. जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची, कोलकाता या महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑन्को सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी समेत कुल सात सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी शुरू की जाएगी. मरीजों को इन विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और इलाज की सुविधा मिलेगी.

 

अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि इस पहल से कोल्हान और आसपास के जिलों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी. अभी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता है, जहां इलाज और जांच में काफी पैसा खर्च होता है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

 

बताया गया कि कोल्हान क्षेत्र से हर दिन करीब 200 मरीज इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाते हैं. वहां केवल डॉक्टर की सलाह लेने के लिए ही 800 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. एमजीएम अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क मिलने से मरीजों के प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख से 2 लाख रुपये तक की बचत होने का अनुमान है.

 

अस्पताल परिसर में ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और इलाज की प्रक्रिया आसान होगी.अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. इससे कोल्हान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही