Search

 
 
 

Ranchi News : खुदकुशी की कोशिश करने वाले रिम्स के MBBS छात्र की इलाज के दौरान मौत

रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से गंभीर मामला सामने आया है. संस्थान के एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है और उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.
 

Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से गंभीर मामला सामने आया है. संस्थान के एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है. 

इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.पुलिस हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ कर रही है. छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद कारण का पता चल पाएगा. 

 

बताया जा रहा है कि अक्षित कुजूर रिम्स में एमबीबीएस का छात्र है और हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता है. शनिवार को उसने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी करने की कोशिश की. हालांकि समय रहते अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिल गई. इसके बाद तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और अक्षित को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही