Search

 
 
 

Saraikela News :  कुकड़ू के बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट गहराया, प्रशासन ने लिया संज्ञान

जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित कुकड़ू प्रखंड के बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है. कई दिनों से विद्यालय में पानी की आपूर्ति बंद है. विद्यालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब हो गया है.
 

Saraikela :  जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित कुकड़ू प्रखंड के बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है. कई दिनों से विद्यालय में पानी की आपूर्ति बंद है. विद्यालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब हो गया है.

 

ऐसे में  छात्राओं और शिक्षिकाओं को रोजमर्रा के कामों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.  छात्राओं को पीने के पानी के साथ-साथ स्नान, शौचालय और अन्य जरूरी कार्यों में भी दिक्कत हो रही है.

 

विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस समस्या की जानकारी शिक्षा विभाग को पहले ही दे दी गई थी. लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती गई. पानी की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला और प्रभारी अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी विद्यालय पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और छात्राओं व विद्यालय कर्मियों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली.

 

निरीक्षण के बाद प्रशासन ने तत्काल जलमीनार निर्माण और नए बोरिंग कराने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी, ताकि छात्राओं को राहत मिल सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही