Search

 
 
 

Jamshedpur News : ट्रक- टैंकर की टक्कर , केबिन में फंसा चालक, हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के NH-18 पर रॉयल मिंट होटल के पास बीती रात जमशेदपुर की ओर से आ रही एक खाली ट्रक ने आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का केबिन पिचक गया और ड्राइवर उसमें फंस गया, जबकि टैंकर का अलकतरा सड़क पर बह गया.
 

Himangshu karan

Baharagora: थाना क्षेत्र के NH-18 पर रॉयल मिंट होटल के पास बीती रात जमशेदपुर की ओर से आ रही एक खाली ट्रक ने आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का केबिन पिचक गया और ड्राइवर उसमें फंस गया, जबकि टैंकर का अलकतरा सड़क पर बह गया.

 

 

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से घायल ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला और बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

 

Uploaded Image

इसके बाद थाना प्रभारी ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया और सड़क पर फैले फिसलन भरे अलकतरा पर जेसीबी से बालू डलवाकर साफ कराया, जिससे यातायात बहाल हो सका और एक बड़ा खतरा टल गया, पुलिस के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की राहगीरों ने जमकर प्रशंसा की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही