Search

 
 
 

Entertainment News : शहनाज गिल की स्टारर फिल्म इश्कनामा का पहला गाना नरक आउट, इमोशनल ट्रैक ने जीता दिल

शहनाज गिल की स्टारर फिल्म 'इश्कनामा'  रिलीज को तैयार है. जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें शहनाज के साथ जय रंधावा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'नरक' रिलीज किया है.
 

Lagatar Desk : शहनाज गिल की स्टारर फिल्म 'इश्कनामा'  रिलीज को तैयार है. जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें शहनाज के साथ जय रंधावा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'नरक' रिलीज किया है.

 

इस गाने को बी प्राक और ज्योतिका टंगरी ने अपनी आवाज़ दी है और जानी ने इसके बोल लिखे हैं.'नरक' एक बेहद इमोशनल और रूह को छू लेने वाला डार्क रोमांटिक ट्रैक है.बी प्राक की भावुक आवाज़ और जानी के दर्द भरे बोल इस गाने को बहुत ही प्रभावशाली हैं.

 

 


 वहीं यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (1982) के दो प्रेमियों, 'निम्मा' और 'नसीमा' की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।फिल्म में शहनाज गिल के साथ जय रंधावा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।इसका निर्देशन अरविंदर एस खैरा ने किया है. 

 

'इश्कनामा' फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.शहनाज गिल और जय रंधावा की इस फिल्म के इस खूबसूरत गाने को देखने के लिए आप नीचे दिया गया वीडियो प्ले कर सकते हैं:

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही