Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: झाड़ियों में फंसी संदिग्ध स्कॉर्पियो से बरामद हुए दो मवेशी

Jamshedpur : जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बांगुड़दा स्थित साहेब बांध के पास झाड़ियों में फंसे वाहन के अंदर से पुलिस ने दो मवेशीयों को सुरक्षित बरामद किया. घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों में फंसी एक स्कॉर्पियो देखी. जब वे पास पहुंचे तो वाहन के अंदर दो मवेशीया नजर आईं. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत कमलपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मवेशीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

 

 

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मवेशीयों को स्कॉर्पियो में लादकर कहीं ले जाया जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतर कर झाड़ियों में जा फंसी. हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके और मवेशीयों व वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए. 

 

 

 

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्कॉर्पियो पर कोई वैध रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था. इससे मामले को लेकर संदेह और बढ़ गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशीयों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था.

 

 

 

कमलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फरार लोगों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला किसी बड़े अवैध पशु परिवहन गिरोह से जुड़ा है या नहीं. आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और वाहन से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही