Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में पंचायत VLEs का दो दिवसीय GPDP ऑनलाइन एंट्री प्रशिक्षण शुरू

बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की ऑनलाइन प्रविष्टि को सुचारु, समयबद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोजित पंचायत VLE का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम  पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की ऑनलाइन प्रविष्टि को सुचारु, समयबद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोजित पंचायत VLE का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम  पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. घाटशिला की ब्लॉक मैनेजर रूपा स्वर्णकार, बहरागोड़ा के ब्लॉक मैनेजर राहुल दास और धालभूमगढ़ के ब्लॉक मैनेजर कार्तिक कैवर्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ और चाकुलिया प्रखंड के सभी कार्यरत पंचायत VLEs ने हिस्सा लिया. 

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:


दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में प्रतिभागियों को 'Nirnay' और 'eGram Swaraj' पोर्टल पर योजना प्रविष्टि की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक अभ्यास की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया. 


प्रशिक्षण के पहले दिन के समापन के अवसर पर ब्लॉक मैनेजर रूपा स्वर्णकार ने GPDP को ग्रामीण विकास का मुख्य आधार बताते हुए सभी VLEs से निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही