Himangshu karan
Jamshedpur News: जिले के बरसोल थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत छाईंचासोल गांव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टरों से हुई बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने कार्रवाई की है. वहीं पीड़ित सरोज रंजन करण सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर 27 सितंबर को मामला दर्ज कर तुरंत एक्शन लेते हुए दो किशोर आरोपी को निरुद्ध किया.
इसे भी पढ़ें:
आरोपी के निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल 12 बैटरियां बरामद की गईं. इस मामले में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में बहरागोड़ा के कालियाडींगा निवासी अनिल कन्दार को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर गिरफ्तार आरोपी और दोनों किशोरों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

