Jamshedpur News : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस को देख एक आरोपी भाग निकला.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है. उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. वहीं, तीसरा युवक दुबराज किस्कू भागने में सफल रहा. पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

