Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता होने के बाद मंगलवार को प्लांट-3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया.
सुबह करीब 9 बजे पेंट फैक्ट्री, प्लांट-3 में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, कमेटी मेंबर्स और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डिवीजन हेड समेत प्रबंधन के अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बेहतर बोनस समझौते का श्रेय टाटा मोटर्स के सभी मजदूर भाइयों को जाता है.
आरके सिंह ने कहा कि बोनस समझौते में सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है. समझौते के बाद प्लांट-3 के कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला और कर्मचारियों ने स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
समारोह में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम एवं पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, डीजीएम सीपीएस देबाशीष गुहा, डीजीएम ट्रिम लाइन अनुज वर्मा, डीजीएम एलपी ट्रिम लाइन अनिल शर्मा और ईआर सीपीएस विकास सिंह मौजूद रहे.
वहीं यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा और वीके शर्मा, उपाध्यक्ष सुखुपाध्याय, प्रवीण कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा और अमित सिंह, संयुक्त महासचिव सिंटू सिंह और रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत समिति सदस्य, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैन्स क्लब के सदस्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया. बोनस समझौते के बाद हुए इस स्वागत समारोह में कर्मचारियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल रहा.

