Search

 
 
 

Jamshedpur News : वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक व ऑटो के साथ युवक गिरफ्तार

आजादनगर थाने की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के आजादनगर थाने की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है. उसकी निशादेही पर चोरी गया एक ऑटो भी  बरामद किया है. बरामद मोटरसाइकिल का नंबर JH-05DF-4606 और ऑटो का नंबर JH-05AG-7622 है.

इसे भी पढ़ें


वारदात 20 अगस्त को हुई थी. कपाली ओपी क्षेत्र के डूमडुबी निवासी मो. विक्की की बाइक बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से चोरी हो गई थी. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया. उसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई.


इस मामले में आजादनगर थाना व कपाली ओपी की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. चेकिंग के दौरान नूर कॉलोनी रोड नंबर 30 के पास से पुलिस ने दानिश को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया. 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही