Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर-बादामपहाड़ रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Jamshedpur News : हादसे की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन से महिला का शव हटाया. रेल कर्मचारियों के अनुसार, मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Jamshedpur News : टाटानगर-बादामपहाड़ रेल मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. बहलदा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई. घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, टाटानगर से जा रही ट्रेन बहलदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आ गई.

 

हादसे की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन से महिला का शव हटाया. रेल कर्मचारियों के अनुसार, मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव हटाए जाने के बाद रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन सामान्य कर दिया गया. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने के साथ घटना की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही