Search

 
 
 

Jamshedpur News: रेलवे स्टेशन के पास  मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर रेलवे स्टेशन के समीप पड़े शव पर पड़ी तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

 

प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत महिला आसपास के इलाके में भिक्षावृत्ति कर अपना जीवनयापन करती थी. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. परसुडीह थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही