Himangshu karan
Baharagora News : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पूरे उल्लास के साथ संपन्न हो गई. विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर किया गया. इससे पूर्व पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां को विदाई दी.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/the-most-powerful-judgments-of-chief-justice-surya-kant-are-those-that-he-refuses-to-write
शाम में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सुवर्णरेखा नदी, बाड़ बांध व अन्य जलाशयों में भारी मन से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
