Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान स्थित शाखा मैदान में रविवार को सरना समिति के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना, प्रभात फेरी तथा ध्वजारोहण के साथ हुई.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान स्थित शाखा मैदान में रविवार को सरना समिति के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना, प्रभात फेरी तथा ध्वजारोहण के साथ हुई. 

 

इसे भी पढ़ें:


समारोह के मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती सहित असित मिश्रा, मुना होता, प्रो. श्याम मुर्मू और कृष्ण मुंडा जैसे गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा व सिद्धू-कान्हू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 


इस अवसर पर विधायक महंती ने युवाओं से अपनी समृद्ध भाषा, संस्कृति व इतिहास को सहेजने का आह्वान किया. वहीं मुंडारी नृत्य और अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सोमाय हांसदा, बिंदे सोरेन व सुरेंद्र टुडू समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति से पूरा माहौल आदिवासी परंपरा के जश्न में डूब गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही