Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बंद मकान से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में शुक्रवार को एक बंद पड़े मकान से 30 से 35 वर्ष के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. 

 

https://lagatar.in/sudhir-singh-appointed-acting-chief-justice-of-patna-high-court

 

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.पुलिस के अनुसार, शव गैस गोदाम के पास हेवन पैलेस के पीछे स्थित एक बंद मकान से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने मकान के अंदर युवक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी.

 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक को इलाके में पहले भी कई बार घूमते हुए देखा गया था, लेकिन वह कौन था और कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. इसी कारण पुलिस को उसकी पहचान करने में भी परेशानी हो रही है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक बंद पड़े मकान तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही